प्रधानमंत्री मोदी का अर्जेंटीना दौरा: 57 वर्षों में पहली द्विपक्षीय यात्रा, सांस्कृतिक संबंधों पर विशेष बल
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 57 वर्षों में अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जो दोनों देशों…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 57 वर्षों में अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जो दोनों देशों के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, "अर्जेंटीना के साथ संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से ब्यूनस आयर्स पहुंचा हूं। राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से मुलाकात और विस्तृत चर्चा का इंतजार है। सांस्कृतिक जुड़ाव में दूरी कभी बाधा नहीं बनती!"
हवाई अड्डे पर उन्हें औपचारिक स्वागत दिया गया। उनके होटल पहुंचने पर अर्जेंटीना में बसे भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। इस पर उन्होंने कहा, "हजारों किलोमीटर दूर, यहां भारतीय समुदाय के माध्यम से भारत की आत्मा को महसूस करना अत्यंत भावुक कर देने वाला अनुभव है।"
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसे दोनों देशों के बीच "स्थायी मित्रता का उत्सव" मनाने का अवसर बताया। प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, संस्कृति, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर उच्चस्तरीय वार्ताएं होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि भारत और अर्जेंटीना के संबंध ऐतिहासिक और बहुआयामी रहे हैं, लेकिन यह यात्रा द्विपक्षीय संवाद को एक नई गति देने वाली मानी जा रही है। दोनों देशों के नेताओं के बीच प्रस्तावित बातचीत से रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
