द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन किया

नई दिल्ली : भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आज उनके बलिदान दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर डॉ. मुखर्जी को नमन किया। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ''डॉ. श्यामा…

Ragwendra P Singh
June 23, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन किया

नई दिल्ली : भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को आज उनके बलिदान दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर डॉ. मुखर्जी को नमन किया। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ''डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए अतुलनीय साहस और पुरुषार्थ का परिचय दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान हमेशा श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।

इसके अलावा दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीयमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य ने डॉ. मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

नड्डा ने कहा कहा, "आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सभी जगह हमारे कार्यकर्ता उनकी याद में कार्यक्रम कर रहे हैं। वह बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर डॉ. मुखर्जी को याद किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…