प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के प्रथम चरण में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। इंडोनेशिया पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

जकार्ता (इंडोनेशिया : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के प्रथम चरण में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। इंडोनेशिया पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वो छह जुलाई को रामायण का कठपुतली मंचन देख कर खासे प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने रामायण पर केंद्रित वेयांग कुलित की इस प्रस्तुति की खासतौर पर प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, '' इंडोनेशिया की बहुमूल्य छाया कठपुतली परंपरा वेयांग कुलित का मनमोहक प्रदर्शन देखा, जिसने रामायण की कालजयी कहानी को जीवंत कर दिया। यह एक मार्मिक अनुस्मारक था कि कैसे हमारी साझा सभ्यतागत विरासत अपने शाश्वत मूल्यों को संरक्षित करते हुए, सुंदर स्थानीय अभिव्यक्तियों को लेते हुए, समुद्र और पीढ़ियों के पार यात्रा करती रही है। प्रदर्शन के लिए टीम, जिसे गणेश के नाम से जाना जाता है, को मेरी बधाई। ''
प्रधानमंत्री ने अलग-अलग पोस्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शृंखला का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ''विहारा धर्म रत्न ग्रुप के कलाकारों की 'होमेज टू द ट्रिपल जेम 'की प्रस्तुति असाधारण रही। इसमें भगवान बुद्ध की शाश्वत शिक्षाओं और 'ट्रिपल जेम ' में निहित गहरे मूल्यों की झलक मिलती है। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि इंडोनेशिया के लोग बौद्ध धर्म की समृद्ध विरासत को इतने जोश के साथ संजो रहे हैं और उसका जश्न मना रहे हैं। ''
उन्होंने कहा, ''जकार्ता में मुझे समन्वय समूह की भरतनाट्यम की शानदार प्रस्तुति देखने का सुखद अनुभव मिला। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि इन अनमोल परंपराओं को इतनी निष्ठा और उत्कृष्टता के साथ संजोया और प्रस्तुत किया जा रहा है। '' प्रधानमंत्री ने लिखा, जकार्ता में भारतीय समुदाय से मिले गर्मजोशी भरे स्वागत से वो बहुत प्रभावित हुए। लोगों का स्नेह और भारत की प्रगति के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता प्रेरणादायक है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकार के हाथों में युगांडा के ऐतिहासिक टोरो साम्राज्य की कमान, साल 1993 में बहाल हुई थी राजशाही
विवेक ओझा पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा के प्रसिद्ध टोरो साम्राज्य में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां एक पेशेवर पत्रकार को राजशाही का नेतृत्व सौंपा जा रहा है। देश में दशकों पहले समाप्त कर दी गई इस पारंपरिक व्यवस्था…
सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन का यमन में हवाई हमला, होदेइदाह के हूथी सैन्य ठिकाने बने निशाना
रियाद/सना : लाल सागर में सऊदी-संबंधित जहाजों पर हुए हमलों और समुद्री तनाव के बीच सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के हूथी-नियंत्रित होदेइदाह प्रांत में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। गठबंधन ने कहा कि कार्रवाई का…
खैबर पख्तूनख्वा के टैंक में आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मी समेत 15 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 12 हमलावर ढेर
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एक संयुक्त पुलिस चेकपोस्ट पर हुए आतंकी हमले में 14 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस…
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन
दोहा : कतर के पूर्व शासक और ‘फादर अमीर’ के नाम से प्रसिद्ध शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कतर के अमीरी दीवान ने रविवार को उनके निधन की जानकारी दी। अमीरी दीवान ने बयान जारी कर कहा कि देश…
