द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस का करेंगे वर्चुअली उद्घाटन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे। वो स्काईरूट के प्रथम ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I का अनावरण…

Ragwendra P Singh
November 27, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस का करेंगे वर्चुअली उद्घाटन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस का उद्घाटन करेंगे। वो स्काईरूट के प्रथम ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I का अनावरण भी करेंगे। विक्रम-1 में उपग्रहों को कक्षा में प्रक्षेपित करने की क्षमता है।इस अत्याधुनिक केन्द्र में बहु-प्रक्षेपण वाहनों के डिजाइन, विकास, एकीकरण और परीक्षण के लिए लगभग 200,000 वर्ग फुट का कार्यक्षेत्र होगा। साथ ही हर महीने एक कक्षीय रॉकेट बनाने की क्षमता होगी।स्काईरूट देश की अग्रणी निजी अंतरिक्ष कंपनी है। इसकी स्थापना पवन चंदना और भरत ढाका ने की है। दोनों भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के पूर्व-छात्र और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक हैं। अब उद्यमी बन गए हैं। नवंबर 2022 में स्काईरूट ने अपना सब-ऑर्बिटल रॉकेट, विक्रम-एस, लॉन्च किया। इससे वह अंतरिक्ष में रॉकेट लॉन्च करने वाली पहली भारतीय निजी कंपनी बनी।निजी अंतरिक्ष उद्यमों का तेजी से उदय पिछले कुछ वर्षों में सरकार के किए गए परिवर्तनकारी सुधारों की सफलता का प्रमाण है। इससे आत्मविश्वासी और सक्षम वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में भारत का नेतृत्व सशक्त हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…