द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र विषयक सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का दौरा करेंगे। वो शाम चार बजे मुंबई में समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख हितधारकों के प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय…

Ragwendra P Singh
October 29, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र विषयक सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का दौरा करेंगे। वो शाम चार बजे मुंबई में समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख हितधारकों के प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के गत दिवस जारी बयान में यह जानकारी दी गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी प्रधानमंत्री मोदी के आज के मुंबई कार्यक्रम का विवरण अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।पीएमओ के बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी भारत समुद्री सप्ताह (आईएमडब्ल्यू) के प्रमुख कार्यक्रम ‘ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम’ की भी अध्यक्षता करेंगे। यह फोरम वैश्विक समुद्री कंपनियों, प्रमुख निवेशकों, नीति-निर्माताओं, नवप्रवर्तकों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को वैश्विक समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए मंच प्रदान करता है।बयान के अनुसार, यह फोरम सतत समुद्री विकास, लचीली आपूर्ति शृंखला, हरित नौवहन और समावेशी नीली अर्थव्यवस्था रणनीतियों पर बातचीत के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा। प्रधानमंत्री की यहां भागीदारी ‘समुद्री अमृत काल विजन 2047’ के अनुरूप महत्वाकांक्षी, भविष्योन्मुखी समुद्रीपरिवर्तन के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसमें कहा गया है कि चार रणनीतिक स्तंभों-बंदरगाह आधारित विकास, नौवहन एवं जहाज निर्माण, निर्बाध आपूर्ति शृंखला और समुद्री कौशल निर्माण-पर आधारित इस दीर्घकालिक दृष्टिकोण का मकसद भारत को दुनिया की अग्रणी समुद्री शक्तियों में शुमार करना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…