द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज भोपाल में देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह महासम्मेलन देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती को समर्पित है। भारतीय…

Ragwendra P Singh
May 31, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज भोपाल में देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह महासम्मेलन देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती को समर्पित है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम को उनके चित्र के साथ एक्स पर साझा किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वाह्न लगभग सवा 11 बजे भोपाल में आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर एक स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी करेंगे। 300 रुपये का सिक्का अहिल्या बाई का चित्र प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा, वे एक महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्या बाई पुरस्कार प्रदान करेंगे, जिन्होंने जनजातीय, लोक और पारंपरिक कला में योगदान दिया है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपये से अधिक की घाट निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजनाएं 2028 के सिंहस्थ महाकुंभ से संबंधित हैं। वो दतिया और सतना हवाई अड्डों का उद्घाटन भी करेंगे। इससे उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही, इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवाएं भी शुरू होंगी। यह यातायात और प्रदूषण को कम करने में मदद करेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…