द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है। उद्घाटन समारोह सुबह…

Ragwendra P Singh
January 17, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का उद्घाटन करेंगे। यह भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है। उद्घाटन समारोह सुबह 10ः30 बजे शुरू होगा। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी साझा की है।

पीआईबी के अनुसार, छह दिवसीय इस एक्सपो का का समापन 22 जनवरी को होगा। इस अवधि में यह एक्सपो तीन अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा। यह नई दिल्ली में भारत मंडपम और यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में होगा। एक्सपो में एक ही समय में नौ से अधिक कार्यक्रमों, 20 से ज्याादा सम्मेलनों और पवेलियन का आयोजन किया जाएगा। एक्सपो में मोबिलिटी क्षेत्र में नीतियों और पहलों को प्रदर्शित करने के लिए राज्य सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इस मकसद उद्योगों और क्षेत्रीय स्तरों के बीच सहयोग को सक्षम बनाना है।

विज्ञप्ति के अनुसार, एक्सपो का लक्ष्य संपूर्ण मोबिलिटी मूल्य शृंखला को एक छतरी के नीचे लाना है। इस वर्ष के एक्सपो में वैश्विक महत्व पर विशेष बल दिया जाएगा। यह एक उद्योग-नेतृत्व वाली और सरकार की समर्थित पहल है और इसका समन्वय भारतीय अभियांत्रिकी निर्यात संवर्धन परिषद के विभिन्न उद्योग निकायों और भागीदार संगठनों के संयुक्त समर्थन से किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…