प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के रोहिणी में अंतरराष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, सम्मेलन में…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के रोहिणी में अंतरराष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, सम्मेलन में भारत और विदेशों से आर्य समाज की विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को एक्स पर साझा किया है।भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न तीन बजे अंतरराष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का आयोजन रोहिणी में सेक्टर-10 के स्वर्ण जयंती पार्क में किया जाएगा। पीएमओ के अनुसार, कार्यक्रम में “150 गोल्डन ईयर्स ऑफ सर्विस” शीर्षक से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें शिक्षा, सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक उन्नति में आर्य समाज के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।सम्मेलन का उद्देश्य महर्षि दयानंद सरस्वती की सुधारवादी और शैक्षिक विरासत का सम्मान करना है। साथ ही आर्य समाज की 150 वर्ष की सेवा का उत्सव मनाना और वैदिक सिद्धांतों व स्वदेशी मूल्यों के प्रति जागरुकता बढ़ाना भी इसका हिस्सा है।उल्लेखनीय है कि यह शिखर सम्मेलन ज्ञान ज्योति महोत्सव का हिस्सा है। यह महोत्सव महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और आर्य समाज की समाज सेवा के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
