द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन, सिंदूर का पौधा लगाएंगे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे। वे इस परिसर में सिंदूर का पौधा लगाएंगे और श्रमजीवियों से संवाद भी…

Ragwendra P Singh
August 11, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में सांसदों के लिए बने नवनिर्मित फ्लैट का करेंगे उद्घाटन, सिंदूर का पौधा लगाएंगे

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे। वे इस परिसर में सिंदूर का पौधा लगाएंगे और श्रमजीवियों से संवाद भी करेंगे।

यह उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, आवास समिति (लोकसभा) के सभापति डॉ. महेश शर्मा सहित कई सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

सांसदों के लिए बने इस आवासीय परिसर में तमाम तरह की जरूरतों का ध्यान रखा गया है। ग्रीन टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार यह प्रोजेक्ट जीआरआईएचए 3-स्टार रेटिंग के मानकों और राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) 2016 के अनुसार है। हाईटेक निर्माण तकनीक, खासकर एल्युमिनियम शटरिंग के साथ मोनोलिथिक कंक्रीट के इस्तेमाल से प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया गया। यह परिसर दिव्यांगजनों के लिए भी अनुकूल है। हर आवासीय यूनिट में आवासीय और आधिकारिक दोनों कामों के लिए पर्याप्त जगह है। इसमें कर्मचारी आवास और सामुदायिक केंद्र भी है। सुरक्षा की दृष्टि से परिसर के अंदर सभी इमारतों का निर्माण स्ट्रक्चरल सेफ्टी के हिसाब से किया है और भूकंपरोधी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…