प्रधानमंत्री मोदी आज जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यहां सुषमा स्वराज भवन में जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यहां सुषमा स्वराज भवन में जल शक्ति मंत्रालय के दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति में यह जानकारी गई। यह प्रधानमंत्री की परिकल्पना पर केंद्रित पहला विभागीय शिखर सम्मेलन है।प्रधानमंत्री कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, इसका उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना को मजबूत करना, सहकारी संघवाद को और गहरा करना तथा केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के राजनीतिक नेतृत्व के साथ वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।सम्मेलन के पहले दिन जल क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श के अलावा विभिन्न राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करते हुए क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों का समाधान तलाशने और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा जल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के समय पर कार्यान्वयन, ‘जल संचय जन भागीदारी- कैच द रेन’, पेयजल प्रणालियों के स्रोतों की निरंतरता तथा जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव जैसे चार प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा शुरू हुई।इस विचार-विमर्श का उद्देश्य जल अवसंरचना परियोजनाओं को गति देना, जल संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाना, पेयजल स्रोतों की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सेवाओं की विश्वसनीयता और जवाबदेही में सुधार के लिए ठोस एवं समयबद्ध कदम तय करना है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
