प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे महिला शक्ति से चुनावी संवाद, शाह और नड्डा संभालेंगे बिहार में मोर्चा
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन प्रमुख नेता आज बिहार विधानसभा चुनाव के रण में मतदाताओं के सामने होंगे। सर्वाधिक लोकप्रिय प्रखर वक्ता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' चुनावी रणनीति के तहत…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन प्रमुख नेता आज बिहार विधानसभा चुनाव के रण में मतदाताओं के सामने होंगे। सर्वाधिक लोकप्रिय प्रखर वक्ता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' चुनावी रणनीति के तहत महिला शक्ति से संवाद करेंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा की कई बड़ी चुनाव जनसभा होनी हैं। भाजपा ने एक्स हैंडल में अपने तीनों स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम की जानकारी एक्स पर साझा की है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो खुद तीन नवंबर को एक्स हैंडल पर लिखा, '' बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमारी मातृशक्ति भी असाधारण ऊर्जा और पूरे समर्पण भाव से जुटी हुई है। चुनाव अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी बिहार में लोकतंत्र की यात्रा को और सशक्त बना रही है। चार नवंबर को दोपहर 3:30 बजे 'मेरा बूथ सबसे मजबूत - महिला संवाद' में मैं अपनी माताओं-बहनों से चर्चा को लेकर बहुत उत्सुक हूं।''भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, अमित शाह सबसे पहले सुबह 11 बजे दरभंगा जिले, दोपहर 12ः30 बजे पूर्वा चंपारण और डेढ़ घंटा बाद दो बजे पश्चिमी चंपारण में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष की एक जगह जनसभा और एक स्थान पर रोड शो होना है। दोपहर 12ः55 बजे नड्डा भोजपुर जिले में जनसभा को संबोधित करने के बाद गया जी जिला पहुंचेंगे। गया शहर में उनका रोड शो अपराह्न 3ः20 बजे शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
