प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी वार्तालाप शताब्दी समारोह का श्रीगणेश
नई दिल्ली : देश के दो महान आध्यात्मिक और नैतिक नेता श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक वार्तालाप के शताब्दी समारोह का आज शुभारंभ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय…

नई दिल्ली : देश के दो महान आध्यात्मिक और नैतिक नेता श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के बीच ऐतिहासिक वार्तालाप के शताब्दी समारोह का आज शुभारंभ होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इस समारोह का श्रीगणेश करने के साथ उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम को अपने एक्स हैंडल पर सचित्र साझा किया है।
पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, यह ऐतिहासिक वार्तालाप 12 मार्च, 1925 को महात्मा गांधी की यात्रा के दौरान शिवगिरी मठ में हुआ था। यह वैकोम सत्याग्रह, धर्मांतरण, अहिंसा, अस्पृश्यता उन्मूलन, मोक्ष प्राप्ति, दलित उत्थान आदि विषयों पर केंद्रित था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री नारायण धर्म संघम ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस वैचारिक महाकुंभ में आध्यात्मिक गुरु और अन्य सदस्य आएंगे। यह सभी भारत के सामाजिक एवं नैतिक ताने-बाने को आकार देने वाले दूरदर्शी संवाद पर विचार करेंगे। यह विचार श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी समर्थित सामाजिक न्याय, एकता और आध्यात्मिक सद्भाव के साझा दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण आदराजंलि होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
