प्रधानमंत्री मोदी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों की संसदीय बैठक को संबोधित करेंगे। लंबे समय बाद हो रही इस बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा होने की…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों की संसदीय बैठक को संबोधित करेंगे। लंबे समय बाद हो रही इस बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामे और उप राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चल रही गतिविधियों के बीच सत्तारूढ़ गठबंधन की तरफ से होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
संसद के मॉनसून सत्र में बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 9:30 बजे एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। मौजूदा सत्र की पहली ऐसी बैठक है, जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसद मौजूद होंगे।
बैठक ऐसे समय हो रही है जब संसद के मानसून सत्र में विपक्षी सदस्य चुनाव आयोग की कथित पक्षपातपूर्ण भूमिका सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मुखर हैं। मोदी इन मुद्दों पर एनडीए सांसदों को विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति पर बातचीत कर सकते हैं।
इसके साथ एनडीए की यह बैठक 7 अगस्त से उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया से कुछ दिन पहले हो रही है। एनडीए को अपने उम्मीदवार की घोषणा 21 अगस्त तक करनी है।
इस बैठक में भाजपा के साथ-साथ टीडीपी, जेडीयू और एलजेपी (रामविलास) जैसे सहयोगी दलों के सांसद भी शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
