प्रधानमंत्री मोदी आज आंबेडकर जयंती पर हिसार से अयोध्या की वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत करेंगे, यमुनानगर भी जाएंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आंबेडकर जयंती पर हरियाणा जाएंगे। वो सबसे पहले हिसार जाकर सुबह करीब 10:15 बजे हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वो हिसार हवाई अड्डे के नए…

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आंबेडकर जयंती पर हरियाणा जाएंगे। वो सबसे पहले हिसार जाकर सुबह करीब 10:15 बजे हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही वो हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री हिसार में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री लगभग 12:30 बजे यमुनानगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। हवाई यात्रा को सुरक्षित, किफायती और सर्व-सुलभ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री हिसार में महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखेंगे। इसकी लागत 410 करोड़ रुपये से अधिक होगी। इसमें एक अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल, एक कार्गो टर्मिनल और एक एटीसी भवन शामिल होगा। प्रधानमंत्री हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान को भी हरी झंडी दिखाएंगे। हिसार से अयोध्या (सप्ताह में दो बार) के लिए निर्धारित उड़ानों और जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर तथा चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन उड़ानों के साथ यह उपलब्धि हरियाणा की विमानन कनेक्टिविटी में एक महत्वपूर्ण छलांग होगी।
बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ-साथ इस क्षेत्र में अंतिम छोर तक बिजली पहुंचाने के विजन के तहत प्रधानमंत्री यमुनानगर में दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट की 800 मेगावाट की आधुनिक थर्मल पावर यूनिट की आधारशिला रखेंगे। 233 एकड़ में फैली यह यूनिट करीब 8,470 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। इससे हरियाणा की ऊर्जा आत्मनिर्भरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और पूरे राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। गोबरधन यानी जैविक जैव-कृषि संसाधन धन को बढ़ावा देने के विजन को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री यमुनानगर के मुकरबपुर में एक संपीड़ित बायोगैस संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 2,600 मीट्रिक टन होगी। यह संयंत्र स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हुए प्रभावी जैविक अपशिष्ट प्रबंधन में मदद करेगा।
प्रधानमंत्री भारतमाला परियोजना के तहत करीब 1,070 करोड़ रुपये की लागत वाली 14.4 किलोमीटर लंबी रेवाड़ी बाइपास परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। इस बाइपास से रेवाड़ी शहर में भीड़भाड़ कम होगी, दिल्ली-नारनौल की यात्रा का समय करीब एक घंटे कम होगा और क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को एक्स पोस्ट पर खुशी जताते हुए कहा, ''आंबेडकर जयंती पर कल का दिन हरियाणा की विकास यात्रा को समर्पित रहेगा। सुबह करीब 10:15 बजे हिसार-अयोध्या के बीच कमर्शियल फ्लाइट का शुभारंभ और एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करूंगा। दोपहर बाद यमुनानगर में भी कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ा कार्यक्रम है।''
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
