द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री मंगलवार को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “आर्थिक विकास को बनाए रखना और मजबूत करना” विषय पर आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह…

Ragwendra P Singh
March 2, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री मंगलवार को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “आर्थिक विकास को बनाए रखना और मजबूत करना” विषय पर आयोजित पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह वेबिनार विभिन्न क्षेत्रों को केंद्र में रखते हुए चार अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। इनमें (i) विनिर्माण, औद्योगिक उन्नयन एवं रणनीतिक क्षेत्र, (ii) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), वित्त एवं बाजार पहुंच, (iii) सिटी इकोनॉमिक रीजन और (iv) अवसंरचना, लॉजिस्टिक्स एवं माल ढुलाई जैसे विषय शामिल हैं।

 

इस पोस्ट बजट वेबिनार में औद्योगिक विस्तार को बढ़ावा देने, प्रौद्योगिकी नेतृत्व को मजबूत करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों की बुनियादी संरचना सुदृढ़ करने के लिए सरकार के दूरदर्शी सुधार एजेंडे को रेखांकित किया जाएगा।

 

विचार-विमर्श का मुख्य फोकस बजट में निर्धारित प्राथमिकताओं को प्रभावी क्रियान्वयन में परिवर्तित करने पर रहेगा। इसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के अनुभव और सुझावों के आधार पर नीतियों के बेहतर कार्यान्वयन पर बल दिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…