द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित साझा कर साहस और आत्मविश्वास से असंभव को भी संभव बनाने का दिया संदेश

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर साहस, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति की शक्ति को मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत बताया। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि जो व्यक्ति…

Ragwendra P Singh
March 17, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित साझा कर साहस और आत्मविश्वास से असंभव को भी संभव बनाने का दिया संदेश

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर साहस, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति की शक्ति को मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत बताया।

 

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि जो व्यक्ति साहस और संकल्प से भरा हो, उसके लिए जीवन में कुछ भी असंभव नहीं होता। आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के बल पर कठिन से कठिन चुनौतियों को पार किया जा सकता है।

 

उन्होंने संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए कहा:

 

एकोऽपि सिंहः साहस्रं यूथं मथ्नाति दन्तिनाम्।

 

तस्मात् सिंहमिवोदारमात्मानं वीक्ष्य सम्पतेत्॥

 

इस सुभाषित का अर्थ है कि जैसे एक सिंह हजार हाथियों के झुंड को परास्त करने की क्षमता रखता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने भीतर की शक्ति को पहचानते हुए सिंह के समान साहसी, आत्मविश्वासी और उदार बनकर निडरता से आगे बढ़ना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…