द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को किया नमन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्यामजी कृष्ण वर्मा ने अपने क्रांतिकारी विचारों से स्वतंत्रता…

Ragwendra P Singh
March 30, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को किया नमन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्यामजी कृष्ण वर्मा ने अपने क्रांतिकारी विचारों से स्वतंत्रता आंदोलन में नई चेतना का संचार किया और उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारत माता के इस वीर सपूत को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। उनके विचार और आदर्श स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव अमिट रहेंगे। प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में श्यामजी कृष्ण वर्मा के जीवन को साहस और दृढ़ संकल्प की अद्भुत प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन देशवासियों में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की भावना भी जागृत करता है।

 

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, विचित्रचरितोल्लेखचमत्कारितचेतनम्। प्राप्यते किं यशः शुभ्रमनङ्गीकृत्य साहसम्॥ इसका अर्थ है कि जो व्यक्ति साहस नहीं दिखाता, जोखिम नहीं उठाता और असाधारण कार्य करने का प्रयास नहीं करता, वह कभी भी ऐसा यश नहीं कमा सकता जो लोगों के मन को प्रभावित करे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…