द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एसएईएसआई सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीएमआर एयरोस्पेस और औद्योगिक पार्क- एसईजेड, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद स्थित सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन…

Ragwendra P Singh
November 26, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एसएईएसआई सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीएमआर एयरोस्पेस और औद्योगिक पार्क- एसईजेड, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद स्थित सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (एसएईएसआई) सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन और कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि आज से भारत का एविएशन नई उड़ान भर रहा है। उन्होंने बताया कि सफ़रान की नई सुविधा भारत को ग्लोबल एमआरओ हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगी। यह सुविधा न केवल तकनीकी क्षमता को बढ़ाएगी बल्कि युवाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेगी। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि सफ़रान का भारत में निवेश आगे भी इसी गति से जारी रहेगा।वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भारत के लोगों की आकांक्षाएं अब आसमान की ऊंचाइयों को छू रही हैं और देश का विमानन क्षेत्र उनकी महत्वाकांक्षाओं को नई ऊर्जा दे रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि एमआरओ क्षमताएं देश में ही मजबूत हों, जिससे समय और लागत दोनों की बचत हो सके।अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत का एविएशन सेक्टर अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ा है। बढ़ती मांग के कारण मेंटेनेंस, रिपेयर और एमआरओ सेवाओं की आवश्यकता भी बढ़ी है।प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत का लगभग 85 प्रतिशत एमआरओ कार्य विदेशों में होता था, जिससे लागत बढ़ती थी और विमानों को लंबे समय तक जमीन पर खड़ा रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात को बदलने के लिए सरकार ने देश में एक मजबूत एमआरओ इकोसिस्टम विकसित करने का निर्णय लिया है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…