द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ने विवेक विहार हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के आग दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय…

Ragwendra P Singh
May 3, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री ने विवेक विहार हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के आग दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

 

दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के हुई भीषण आग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है।

 

हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, "दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

 

शाहदरा के रिहायशी इलाके में स्थित एक इमारत में आज तड़के भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जब दो से अधिक लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं। उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…