द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ने वडोदरा में पुल ढहने की घटना पर जताया दुख

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा जिले में पुल ढहने की घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और प्रभावित…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री ने वडोदरा में पुल ढहने की घटना पर जताया दुख

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा जिले में पुल ढहने की घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बुधवार को शोक संदेश साझा किया गया। संदेश में लिखा गया, “वडोदरा जिले में पुल ढहने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।”

प्रधानमंत्री ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त, हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को 50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में एक पुराने ब्रिज के टूट जाने से वहां से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत चार वाहन महिसागर नदी में समा गए। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों को स्थानीय नागरिकों और बचाव टीम ने रेस्क्यू कर बचा लिया है। इस पुल के टूटने से आणंद से वडोदरा, भरूच और अंकलेश्वर का सीधा संपर्क टूट गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…