प्रधानमंत्री ने युवाओं की ऊर्जा और संकल्प को बताया विकसित भारत की ताकत
दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए देश के युवाओं की ऊर्जा, जोश और प्रतिबद्धता को सबसे बड़ी शक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का अदम्य जज्बा विकसित भारत के संकल्प को नई…

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए देश के युवाओं की ऊर्जा, जोश और प्रतिबद्धता को सबसे बड़ी शक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का अदम्य जज्बा विकसित भारत के संकल्प को नई गति दे रहा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 12 जनवरी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में देशभर से आए युवा नेताओं को राजधानी दिल्ली में संबोधित करेंगे। यह संवाद मंच युवाओं को अपने विचार, आकांक्षाएं और सुझाव साझा करने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे विकसित भारत के विजन को मजबूती मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया की सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की गई पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की युवा शक्ति अद्भुत जोश और बेमिसाल जज्बे के साथ सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के माध्यम से युवाओं से संवाद को लेकर उत्सुकता जताई और 12 जनवरी को उनसे मुलाकात की बात कही।
--------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
