द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में खदान हादसे पर शोक जताया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक के बेंगलुरु अर्बन जिले की एक पत्थर खदान में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ…

Ragwendra P Singh
July 2, 2026
1 min read
प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में खदान हादसे पर शोक जताया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक के बेंगलुरु अर्बन जिले की एक पत्थर खदान में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, “कर्नाटक के बेंगलुरु अर्बन जिले में पत्थर की खदान में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”

 

उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण गांव के समीप स्थित कावेरी क्रशर पत्थर खदान में आज विशाल चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…