प्रधानमंत्री ने प्रकृति के साथ संतुलन और समस्त जीवों के कल्याण पर सतत विकास का दिया संदेश
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रकृति के साथ संतुलन, पर्यावरण संरक्षण और समस्त जीवों के कल्याण को भारतीय संस्कृति की मूल भावना बताया। उन्होंने कहा कि इसी व्यापक दृष्टिकोण के साथ भारत आज प्रगति और समृद्धि के…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रकृति के साथ संतुलन, पर्यावरण संरक्षण और समस्त जीवों के कल्याण को भारतीय संस्कृति की मूल भावना बताया। उन्होंने कहा कि इसी व्यापक दृष्टिकोण के साथ भारत आज प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि प्रकृति के साथ संतुलन स्थापित कर सभी जीवों का कल्याण सुनिश्चित करना हमारी संस्कृति का मूल आधार रहा है। उन्होंने इस विचार को रेखांकित करने के लिए एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया।
"यावच्चतस्रः प्रदिशश्चक्षुर्यावत् समश्नुते।
तावत् समैत्विन्द्रियं मयि तद्धस्तिवर्चसम्॥"
इस सुभाषित का अर्थ है कि एक ऐसी समृद्धि और शक्ति जो चारों दिशाओं की व्यापकता के समान विस्तृत हो तथा दृष्टि की तरह सजग और दूरदर्शी हो। इसका संदेश है कि मनुष्य प्रकृति के साथ पूर्ण सामंजस्य स्थापित करते हुए आगे बढ़े, पर्यावरण की रक्षा करे और सभी जीवों के कल्याण को सुनिश्चित करे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की प्रगति केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सभी प्राणियों के सतत कल्याण की भावना में जुड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
