प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर किया शहीदों को नमन
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के अदम्य साहस का प्रतीक है। साथ ही इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के अदम्य साहस का प्रतीक है। साथ ही इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया। इसमें समाज में परोपकारी शक्तियों को मजबूत करने और विभाजन व अन्याय फैलाने वाली ताकतों का विरोध करने का संदेश दिया गया।
प्रधानमंत्री ने विभिन्न भाषाओं में एक्स पर पोस्ट कर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जलियांवाला बाग के वीरों का साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता, न्याय और गरिमा के मूल्यों के प्रति प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी शासन की बर्बरता के खिलाफ शहीदों का संघर्ष देश की हर पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने सभी अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री ने सुभाषित साझा किया, इन्द्रं वर्धन्तो अप्तुरः कृण्वन्तो विश्वमार्यम्। अपघ्नन्तो अराव्णः।। इस सुभाषित का अर्थ है कि हे परिश्रमी और कर्मठ लोगों
तुम उन श्रेष्ठ और परोपकारी शक्तियों को बढ़ाओ, जो पूरे विश्व को श्रेष्ठ, सभ्य और उन्नत बनाती हैं। और उन दुष्ट, विनाशकारी तथा शत्रुतापूर्ण शक्तियों का नाश करो, जो समाज में बुराई, अन्याय और अव्यवस्था फैलाती हैं।
उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में बड़ी संख्या में लोग शांतिपूर्ण सभा के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान ब्रिटिश अधिकारी जनरल डायर के आदेश पर सैनिकों ने बिना किसी चेतावनी के निहत्थी भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। बाग का मुख्य प्रवेश द्वार संकरा था, जिससे लोग बाहर नहीं निकल सके और कई लोग गोलियों से बचने के लिए कुएं में कूद गए। इस भीषण गोलीकांड में सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों घायल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
