प्रधानमंत्री ने जन्मदिन पर किंग चार्ल्स से उपहार में मिला कदंब का पौधा रोपा
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अपने आवास सात, लोक कल्याण मार्ग पर कदंब का पौधा लगाया। यह पौधा उन्हें ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय ने उनकी जन्मदिन की 75वीं वर्षगांठ पर उपहार स्वरूप दिया…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार सुबह अपने आवास सात, लोक कल्याण मार्ग पर कदंब का पौधा लगाया। यह पौधा उन्हें ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय ने उनकी जन्मदिन की 75वीं वर्षगांठ पर उपहार स्वरूप दिया था।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि किंग चार्ल्स पर्यावरण और सतत विकास के प्रति गहरी रुचि रखते हैं और यही विषय उनकी चर्चाओं में भी प्रमुखता से शामिल होता है।
भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर एक कदम्ब का पेड़ भेंट किया, जो मित्रता और स्थायित्व के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपहार मोदी की 'एक पेड़ मां के नाम' पहल से प्रेरित है, जो नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह उपहार पर्यावरण संरक्षण पर बढ़ते ज़ोर को दर्शाता है और जलवायु एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर भारत और ब्रिटेन के बीच प्रतीकात्मक बंधन को मज़बूत करता है।
उल्लेखनीय है कि कदंब वृक्ष का भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष महत्व है। इसे भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जोड़ा जाता है और धार्मिक ग्रंथों में इसे पवित्र वृक्ष माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
