प्रधानमंत्री ने कहा - कल्याणकारी विचारों से ही समाज का हित संभव
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को समाज सेवा और कल्याणकारी सोच पर जोर देते हुए कहा कि केवल कल्याणकारी विचारों से ही हम समाज का सच्चा हित कर सकते हैं। उन्होंने महाभारत से एक प्राचीन श्लोक का उदाहरण देते…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को समाज सेवा और कल्याणकारी सोच पर जोर देते हुए कहा कि केवल कल्याणकारी विचारों से ही हम समाज का सच्चा हित कर सकते हैं। उन्होंने महाभारत से एक प्राचीन श्लोक का उदाहरण देते हुए देशवासियों को प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "कल्याणकारी विचारों से ही हम समाज का हित कर सकते हैं।" इसके साथ ही उन्होंने संस्कृत श्लोक का उद्धरण दिया:
यथा यथा हि पुरुषः कल्याणे कुरुते मनः।
तथा तथाऽस्य सर्वार्थाः सिद्ध्यन्ते नात्र संशयः॥ -इसका अर्थ है कि जैसे-जैसे व्यक्ति अपने मन को कल्याणकारी कार्यों में लगाता है, वैसे-वैसे उसके सभी कार्य और उद्देश्य सफल होते जाते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। प्रधानमंत्री ने इस श्लोक के माध्यम से बताया कि सकारात्मक और समाजहितकारी सोच न केवल व्यक्तिगत सफलता दिलाती है, बल्कि पूरे समाज को मजबूत बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
