द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय तीरंदाजी टीम द्वारा किए गए अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा है कि यह उपलब्धि देश के उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ी…

Ragwendra P Singh
November 17, 2025
1 min read
प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय तीरंदाजी टीम द्वारा किए गए अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा है कि यह उपलब्धि देश के उभरते खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा है।प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीते हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि टीम ने 18 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद पुरुष रिकर्व वर्ग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल किया, जो भारतीय तीरंदाजी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।मोदी ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की और कंपाउंड स्पर्धा में भारतीय टीम द्वारा अपने खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा किए जाने को उल्लेखनीय बताया। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों ने भारत की तीरंदाजी क्षमता को नए स्तर पर स्थापित किया है।प्रधानमंत्री ने कहा, “यह वास्तव में एक विशेष उपलब्धि है, जो देश भर के कई महत्वाकांक्षी एथलीटों को प्रेरित करेगी। भारतीय तीरंदाजी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…