द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिला त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया। यह…

Ragwendra P Singh
July 4, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिला त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया। यह सम्मान पाने वाले वे पहले विदेशी नेता हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी को किसी देश की ओर से मिला 25वां सम्मान है।

सम्मान ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे न केवल सम्मान, बल्कि द्विपक्षीय संबंधों की नई जिम्मेदारी के रूप में भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो कैरी-कॉम (कैरेबियाई समुदाय) ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत का एक करीबी और भरोसेमंद साझेदार है। दोनों देशों का सहयोग विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के लिए उपयोगी है।

प्रधानमंत्री ने समारोह में अपने उद्बोधन में सांस्कृतिक संबंधों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि दोनों देशों के रिश्तों में क्रिकेट का रोमांच और त्रिनिदाद पीपर का तड़का भी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारतीय मूल के लोग त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय परंपरा, संस्कृति और मूल्यों को जीवित रखे हुए हैं। राष्ट्रपति कंगालू और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर को उन्होंने भारतीय समुदाय की सबसे बड़ी सांस्कृतिक प्रतिनिधि बताया।

उन्होंने राष्ट्रपति कंगालू के तमिलनाडु से संबंध और संत तिरुवल्लुवर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संत तिरुवल्लुवर जी ने कहा था कि मजबूत देशों के पास 6 चीजें होनी चाहिए- वीर सेना, देशभक्त नागरिक, संसाधन, अच्छे जन प्रतिनिधि, मजबूत डिफेंस और ऐसे मित्र देश जो हमेशा साथ खड़े रहें।

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की सरकार और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के 140 करोड़ नागरिकों के लिए साझा गौरव का प्रतीक है और दोनों देशों की गहरी मित्रता को दर्शाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…