प्रधानमंत्री को सदन में अहम मुद्दों पर बोलना चाहिए: गौरव गोगोई
नई दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता और असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मानसून सत्र में संसद में भाग लेना चाहिए और देश अहम मुद्दों पर वक्तव्य देना चाहिए। गौरव…

नई दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता और असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मानसून सत्र में संसद में भाग लेना चाहिए और देश अहम मुद्दों पर वक्तव्य देना चाहिए।
गौरव गोगोई ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री को देश के महत्वपूर्ण मुद्दों, जैसे पहलगाम घटना, चुनाव आयोग की निष्पक्षता, सीमाई सुरक्षा और मणिपुर हिंसा पर स्पष्ट वक्तव्य देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद के माध्यम से ही देशवासियों के सवालों का उत्तर मिल सकता है और इन संवेदनशील विषयों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी ठीक नहीं है।
गौरव गोगोई ने कहा, "हमने इस बैठक में अपनी बात रखी है। मैं चाहूंगा कि इस अहम सत्र में प्रधानमंत्री मोदी सदन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें। क्योंकि बहुत महत्वपूर्ण विषय हैं जो हम चाहेंगे कि इस सत्र में प्रारंभ में लिए जाएं।"
गौरव गोगोई ने आगे कहा कि काफी समय बीत चुका है और सरकार को अपनी चूक के ऊपर अपनी बात रखनी होगी। युद्ध के लिए हमने अपनी सेनाओं को पूरा समर्थन दिया। इसके पश्चात जो घटनाक्रम हुआ है, उस पर प्रधानमंत्री मोदी को प्रकाश डालना चाहिए। क्योंकि जो बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आ रहे हैं, वे कहीं न कहीं भारत की गरीमा और सेना के शौर्य पर सवाल उठाता है।
उन्होंने कहा कि आज चुनाव आयोग विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ वार्तालाप करने से भी हिचकिचा रहा है। रक्षा और विदेश नीति पर बात रखना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मणिपुर में कुछ ही महीनों में शांति बहाल हो जाएगी। लेकिन लगभग ढाई वर्ष हो चुके हैं और वहां अभी तक शांति स्थापित नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
