द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री को रोम में मिला प्रतिष्ठित 'एग्रीकोला मेडल’

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज रोम में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (ईफएओ) के मुख्यालय में संगठन की ओर से वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित 'एग्रीकोला मेडल' प्रदान किया गया। यह पुरस्कार भारत और वैश्विक…

Ragwendra P Singh
May 20, 2026
2 min read
प्रधानमंत्री को रोम में मिला प्रतिष्ठित 'एग्रीकोला मेडल’

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज रोम में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (ईफएओ) के मुख्यालय में संगठन की ओर से वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित 'एग्रीकोला मेडल' प्रदान किया गया। यह पुरस्कार भारत और वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि और ग्रामीण विकास के मुद्दों को संबोधित करने में उनके असाधारण नेतृत्व की पहचान के रूप में दिया गया।

 

प्रधानमंत्री ने यह पुरस्कार ईफएओ के महानिदेशक डॉ. क्यू डोंग्यू से प्राप्त किया। उन्होंने इस सम्मान को भारतीय किसानों और भारतीय कृषि वैज्ञानिक समुदाय को समर्पित किया, जो भारतीयों और दुनिया भर के लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करने हेतु अथक परिश्रम करते हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह सम्मान मानव कल्याण, खाद्य सुरक्षा और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को एक श्रद्धांजलि है। भारत में कृषि-आधारित जीवन की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि कृषि 'धरती माँ' और भारतीय लोगों के बीच एक पवित्र बंधन है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि खेती के प्रति भारत का वैज्ञानिक और नवाचार-आधारित दृष्टिकोण एक सतत, जलवायु-लचीला और भविष्य के लिए तैयार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित कर रहा है। इस प्रयास में, उन्होंने बताया कि 'प्रति बूंद अधिक फसल' जैसी पद्धतियाँ और सूक्ष्म-सिंचाई तथा सटीक खेती के प्रति मिशन-आधारित दृष्टिकोण हमारी कृषि नीतियों को दिशा प्रदान कर रहे हैं। प्रौद्योगिकी-आधारित कृषि समाधानों के बारे में विस्तार से बताते हुए, उन्होंने कहा कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, AI-आधारित परामर्श प्रणालियाँ, ड्रोन, रिमोट-सेंसिंग तकनीकें और सेंसर-आधारित मशीनरी भारतीय किसानों को भरपूर फसल और उच्च कृषि आय प्राप्त करने में मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में, भारत ने लगभग 3,000 जलवायु-लचीली फसल किस्मों का विकास किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विज्ञान-संचालित कृषि वैश्विक खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ कर रही है, विशेष रूप से 'ग्लोबल साउथ' (विकासशील देशों) के देशों के लिए।

 

प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि ईफएओ के संस्थापक सदस्य के रूप में, भारत को वैश्विक खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि और एक भूख-मुक्त विश्व को बढ़ावा देने के लिए इस संगठन के साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य प्राप्त है। उन्होंने 'अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष' के आयोजन के माध्यम से स्वस्थ भोजन विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए ईफएओ को धन्यवाद दिया।

 

ईफएओ मुख्यालय की प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा पिछले 30 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष द्वारा की गई पहली यात्रा थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…