प्रधानमंत्री को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर गडकरी ने जताई खुशी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना में सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे पूरे देश के लिए सम्मान की बात बताई। गडकरी ने सोशल…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना में सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे पूरे देश के लिए सम्मान की बात बताई।
गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है क्योंकि हमारे प्रधानमंत्री को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया गया। यह पूरे देश के लिए बहुत सम्मान की बात है। यह सम्मान हमारे युवाओं की आकांक्षाओं, हमारी सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि और भारत एवं घाना के बीच स्थायी ऐतिहासिक संबंधों का जश्न है।
प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों आठ दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं, जिसकी शुरुआत घाना से हुई है। इसके बाद वे त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राज़ील और नामीबिया सहित पांच देशों की यात्रा करेंगे। इस दौरान वे संबंधित देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिसमें आपसी सहयोग, विकास के मुद्दे और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। यात्रा की रूपरेखा इस तरह से तैयार की गई है कि 'ग्लोबल साउथ' को लेकर भारत की रणनीति को और अधिक सशक्त किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
