प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों व अन्य ने वित्तमंत्री सीतारमण को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई मंत्रियों ने मंगलवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।मोदी ने एक्स पर लिखा, ''वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को उनके…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई मंत्रियों ने मंगलवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।मोदी ने एक्स पर लिखा, ''वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं! सुधारों और आर्थिक विकास पर उनके जोर से, वे एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की हमारी कोशिशों को गति दे रही हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे।'' बिरला ने कहा कि ईश्वर निर्मला सीतारमण को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और लंबी आयु प्रदान करे।केन्द्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की प्रगति के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता, आर्थिक विकास के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने की गति को बढ़ा रही है। ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सफलता प्रदान करें।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा ने भारत की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने तथा देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। समावेशी विकास को बढ़ावा देने और नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में उनके प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं।विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना करते हैं। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारितामंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि देश की राजनीति में नारी शक्ति की सशक्त पहचान, कुशल अर्थशास्त्री निर्मला सीतारमण को अनेकानेक मंगलमय शुभकामनाएं। आदिशक्ति मां जगज्जननी दुर्गा से आपके स्वस्थ, सुखद, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
