प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में विकसित भारत-सुरक्षित भारत थीम पर रायपुर आईआईएम में बैठक जारी, डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन
रायपुर : अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक जारी है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के…

रायपुर : अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक जारी है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 8:15 बजे आईआईएम पहुंचे। डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री का स्वागत कार्यक्रम हुआ। आज रात 8 बजे तक लगातार बैठकें होंगी।आज चार सत्र होंगे, जिसमें हर राज्य के डीजीपी प्रेजेंटेशन देंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा और उभरती चुनौतियों पर फोकस और पिछली सिफारिशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा महिला सुरक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग पर चर्चा होगी। जन-आंदोलनों के प्रबंधन और एक मजबूत तंत्र की आवश्यकता पर विचार, भारतीय भगोड़ों की वतन वापसी के रोडमैप पर मंथन, फॉरेंसिक के व्यापक उपयोग और सफल अनुसंधान पर जोर जैसे विषयों पर सत्र के दौरान चर्चा की जाएगी।विकसित भारत, सुरक्षित भारत की थीम पर बैठक हो रही है। छत्तीसगढ़ डीजीपी अरुण देव गौतम बस्तर 2.0 की जानकारी देंगे। मार्च 2026 में नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास की रणनीति पर चर्चा करेंगे। आतंकवाद-निरोध, रुझान और उपाय पर चर्चा होगी। साथ ही विजन 2047 पर आईबी के विशेष निर्देशक प्रस्तुति देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
