द इंडियन व्यू

प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल और असम दौरा आज, करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे। बंगाल में वे 3,200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे और असम में 1,600 करोड़ रुपये से…

Ragwendra P Singh
December 20, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल और असम दौरा आज, करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल और असम के दौरे पर रहेंगे। बंगाल में वे 3,200 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे और असम में 1,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाएं शुरू करेंगे।

 

प्रधानमंत्री आज सुबह करीब 11:15 बजे पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राणाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यहां वे करीब 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में वे पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एनएच-34 के बराजागुली-कृष्णनगर सेक्शन के 66.7 किलोमीटर लंबे फोर-लेन कार्य का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उत्तर 24 परगना जिले में एनएच-34 के बरासात–बराजागुली सेक्शन के 17.6 किलोमीटर लंबे फोर-लेन कार्य की आधारशिला रखेंगे।

 

असम की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 1600 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात राज्य को देंगे। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के बाद शनिवार दोपहर 2.30 बजे गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे नए टर्मिनल के बाहर असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। नया टर्मिनल भी उन्हीं के नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बने नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…