प्रदेश स्तरीय सीनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले
लखनऊ। लखनऊ के पीयूष पटेल का अभियान प्रदेश स्तरीय सीनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन हार के साथ समाप्त हो गया। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यूपी खेल निदेशालय व यूपी बाक्सिंग…

लखनऊ। लखनऊ के पीयूष पटेल का अभियान प्रदेश स्तरीय सीनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन हार के साथ समाप्त हो गया।
भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यूपी खेल निदेशालय व यूपी बाक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाक्सिंग हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में पीयूष पटेल को बैंटमवेट में कानपुर के श्याम सिंह ने हराया।
दूसरे दिन के अन्य मुकाबलों में में आगरा के मुकेश, मनीष राठौर, करन, सुमित सिंह, मेरठ के पीयूष तोमर, बरेली के हिमांशु पाठक, दीपक कुमार, मिर्जापुर के अजीत पाण्डेय, वाराणसी के फैज, ऋषि सिंह, देवीपाटन के अभिषेक यादव, प्रयागराज के अंकित पाल, झांसी के समीर-उल-हक ने जीत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
