द इंडियन व्यू

प्रदीप भंडारी का जयराम रमेश पर हमला, 'हमारे लोकतंत्र की आत्मा है चुनाव'

नई दिल्ली : जयराम रमेश द्वारा चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर दिए गए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। भाजपा के…

Ragwendra P Singh
August 18, 2025
2 min read
प्रदीप भंडारी का जयराम रमेश पर हमला, 'हमारे लोकतंत्र की आत्मा है चुनाव'

नई दिल्ली : जयराम रमेश द्वारा चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर दिए गए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव हमारे लोकतंत्र की आत्मा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जयराम, चुनाव हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। आपके नेता राहुल गांधी झूठ बोलकर उस भरोसे को तोड़ना चाहते हैं। अगर उन्हें अपने आरोपों पर सचमुच यकीन है, तो उन्हें शपथ पत्र दाखिल करना चाहिए। उन्हें किस बात का डर है कि कानूनी जांच के दौरान उनके झूठ का जाल खुल जाएगा?

उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा राहुल गांधी के झूठ पर पेश किए गए तथ्य को लेकर कहा कि भारत निर्वाचन आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि शाम 6 बजे के बाद मतदान प्रतिशत बढ़ना सामान्य है, क्योंकि आखिरी मतदाताओं की गिनती होती है। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि वार्षिक पुनरीक्षण सिर्फ अनुपस्थित या स्थानांतरित मतदाताओं को ही अपडेट करता है। एसआईआर अधिकतम शुद्धिकरण सुनिश्चित करता है। लोग पलायन करते हैं, इसलिए चुनाव आयोग घर-घर जाकर सत्यापन करता है। कई गरीब नागरिकों के पास स्थायी घर नहीं हैं, उनका पता बस वहीं है जहां वे सोते हैं। उन्हें फर्जी कहना गरीबों के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि क्या लाखों मतदाताओं को सिर्फ़ संदेह के आधार पर फर्जी करार दिया जा सकता है? चुनाव आयोग को सबूत चाहिए, अफवाह नहीं। हर मतदाता को नाम हटाने से पहले सबूत मांगने का अधिकार है। नियम 20(3) बिल्कुल स्पष्ट है कि अगर आप उस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं भी हैं, तो भी आप गवाह के तौर पर शिकायत कर सकते हैं, लेकिन आपको शपथ लेकर शिकायत दर्ज करानी होगी। यही कानून है।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था कि आज, भारत निर्वाचन आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह पहली बार था जब यह नया निर्वाचन आयोग सीधे तौर पर बोल रहा था, न कि सूत्रों के जरिए। उन्होंने कहा कि क्या चुनाव आयोग बिहार एसआईआर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट के 14 अगस्त, 2025 के आदेशों को अक्षरशः लागू करेगा? ऐसा करना संवैधानिक रूप से उसका कर्तव्य है। देश इंतजार कर रहा है और देख रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…