द इंडियन व्यू

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, पहली बार मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल; कई पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली : नई दिल्ली जिले के इंडिया गेट स्थित सी-हेक्सागन क्षेत्र में प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन के दौरान रविवार शाम को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। नई दिल्ली जिले पुलिस उपायुक्त देवेश…

Ragwendra P Singh
November 24, 2025
2 min read
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, पहली बार मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल; कई पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली : नई दिल्ली जिले के इंडिया गेट स्थित सी-हेक्सागन क्षेत्र में प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन के दौरान रविवार शाम को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। नई दिल्ली जिले पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पहली बार पुलिसकर्मियों पर मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल किया, जिससे कई अधिकारी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में चल रहा है।डीसीपी महला के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारी सी-हेक्सागन के अंदर इकट्ठा हुए और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़कर सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें कई बार हटने का अनुरोध किया, क्योंकि उनके पीछे कई एंबुलेंस और मेडिकल टीमें फंसी थीं, जिन्हें आपातकालीन रास्ते की जरूरत थी। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और बैरिकेड तोड़कर सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने उन्हें हटाना शुरू किया। इसी दौरान कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और प्रतिरोध किया। झड़प के दौरान मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल किया गया, जिससे तीन से चार पुलिसकर्मियों की आंखों में गंभीर जलन हुई।वहीं खूंखार नक्सली हिडमा के के लिए नारेबाजी करने लगे। डीसीपी महला ने कहा कि पुलिस कर्मियों पर इस तरह के हमले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में बाधा उत्पन्न करना और पुलिस पर हमला करना कानूनन अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…