द इंडियन व्यू

'प्रतिभा सेतु' यूपीएससी के होनहारों का मंच : पीएम मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 125वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की कठिनाई और उसमें शामिल होने वाले लाखों युवाओं के संघर्ष का…

Ragwendra P Singh
August 31, 2025
2 min read
'प्रतिभा सेतु' यूपीएससी के होनहारों का मंच : पीएम मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 125वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की कठिनाई और उसमें शामिल होने वाले लाखों युवाओं के संघर्ष का जिक्र किया।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हम सबने सिविल सर्विसेज के टॉपर्स की प्रेरणादायी बातें अनेक बार सुनी हैं। ये नौजवान कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई के बाद अपनी मेहनत से इस सेवा में जगह पाते हैं। लेकिन, यूपीएससी की परीक्षा की एक सच्चाई और भी है। हजारों ऐसे उम्मीदवार भी होते हैं, जो बेहद काबिल होते हैं, उनकी मेहनत भी किसी से कम नहीं होती, लेकिन, मामूली अंतर से वो अंतिम सूची तक नहीं पहुंच पाते।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिभा सेतु नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिक्र करते हुए कहा कि यह पोर्टल उन होनहार अभ्यर्थियों के लिए बनाया गया है जो यूपीएससी की अलग-अलग परीक्षाओं के सभी चरण तो पास कर लेते हैं, लेकिन अंतिम मेरिट लिस्ट तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसे अभ्यर्थियों को दूसरी परीक्षाओं के लिए फिर से नए सिरे से तैयारी करनी पड़ती थी, जिससे उनका समय और पैसा दोनों व्यर्थ होता था। लेकिन अब प्रतिभा सेतु प्लेटफॉर्म के जरिए इन युवाओं की मेहनत और प्रतिभा का सही उपयोग किया जा सकेगा।

पीएम मोदी ने आगे बताया कि इस पोर्टल पर दस हजार से अधिक अभ्यर्थियों का डेटा बैंक तैयार किया गया है, जिसमें उन सभी युवाओं की जानकारी शामिल है जिन्होंने यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे किए, मगर अंतिम सूची में नाम नहीं आ सका। ऐसे सभी उम्मीदवारों की जानकारी अब प्रतिभा सेतु पर उपलब्ध कराई जा रही है।

इससे पहले, प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस मानसून के मौसम में प्राकृतिक आपदाएं देश की परीक्षा ले रही हैं। पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही देखने को मिली है। कई घर तबाह हो गए, खेत जलमग्न हो गए, पूरे के पूरे परिवार बर्बाद हो गए। पानी के निरंतर प्रवाह ने पुल-सड़कें बहा दीं और लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। इन घटनाओं ने हर भारतीय को दुखी किया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनका दर्द हम सभी साझा करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…