समाचार पोर्टल

प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन पर पैरा एथलीट अनमोल वशिष्ठ पर तीन साल का बैन

अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति ने भारतीय पैरा एथलीट अनमोल वशिष्ठ पर प्रतिबंधित पदार्थ (एनाबॉलिक स्टेरॉयड) के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया है। वशिष्ठ मार्च में नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा…

Ragwendra P Singh
October 17, 2026
2 min read
प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन पर पैरा एथलीट अनमोल वशिष्ठ पर तीन साल का बैन

अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति ने भारतीय पैरा एथलीट अनमोल वशिष्ठ पर प्रतिबंधित पदार्थ (एनाबॉलिक स्टेरॉयड) के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

वशिष्ठ मार्च में नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री के दौरान डोप परीक्षण में प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए गए थे। आईपीसी ने अपने बयान में कहा कि वशिष्ठ के 11 मार्च को पुरुषों की भाला फेंक एफ55 स्पर्धा के दौरान प्रतियोगिता के बीच लिए गए नमूने में ‘डिहाइड्रोक्लोरोमेथाइल-टेस्टोस्टेरोन (डीएचसीएमटी)’ से जुडे पदार्थ की मौजूदगी पाई गई थी।

डीएचसीएमटी एक ‘एनाबॉलिक एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड’ है, जिसे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की 2026 की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल किया गया है। आईपीसी ने मामले की जांच पूरी होने तक 24 अप्रैल को वशिष्ठ को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। बाद में उन्होंने डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन को स्वीकार करते हुए आईपीसी की ओर से प्रस्तावित सजा पर सहमति जता दी।

फाइल फोटो : गूगल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वशिष्ठ पर प्रतिबंध की अवधि 24 अप्रैल, 2026 से 23 अप्रैल, 2029 तक रहेगी। इस दौरान वह अधिकृत डोपिंग रोधी शिक्षा या रिहैब्लिटेशन कार्यक्रमों को छोड़कर किसी भी प्रतियोगिता या अन्य खेल गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

आईपीसी ने कहा, ‘‘ नयी दिल्ली में 2026 विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री की पुरुषों की भाला फेंक एफ55 स्पर्धा में खिलाड़ी के परिणाम स्वत: अयोग्य घोषित किए जाते हैं। इसके तहत पदक, अंक और पुरस्कार गंवाने सहित सभी संबंधित परिणाम लागू होंगे।’’

आईपीसी ने इस बात को भी दोहराया कि खिलाड़ियों के नमूनों में प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाने पर वे इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होते हैं। यह नियम इस बात से स्वतंत्र है कि पदार्थ का इस्तेमाल जानबूझकर किया गया था या अनजाने में या ऐसे मामले में खिलाड़ी की लापरवाही या गलती शामिल थी या नहीं।

विश्व डोपिंग रोधी संहिता से जुड़ी आईपीसी ने कहा कि वह खेलों को डोपिंग से मुक्त रखने और खिलाड़ियों के लिए निष्पक्ष खेल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में फिर लौटनी चाहिए फॉर्मूला-वन रेस, मिका हाकिनेन ने की पुरजोर पैरवी

फॉर्मूला-वन के दो बार के विश्व चैंपियन मिका हाकिनेन ने भारत में इस प्रतिष्ठित मोटरस्पोर्ट की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि देश में प्रशंसकों की बड़ी संख्या और व्यापक कारोबारी संभावनाओं को देखते हुए यहां फिर…

शुरुआती बढ़त के बावजूद हारा एफसी गोवा, रेगर-तादाज़ ने आखिरी मिनटों में दागे दो गोल

भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सका और उसे एएफसी चैलेंज लीग 2026-27 के ग्रुप सी के पहले मुकाबले में ताजिकिस्तान के एफसी रेगर-तादाज़ से 1-2 से हार मिली। एआईएफएफ सुपर कप विजेता गोवा ने शानदार…

संजू सैमसन को फॉर्म में लौटने के लिए सिर्फ एक बड़ी पारी की जरूरत: पुजारा

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने संजू सैमसन का समर्थन करते हुए बोला कि एक बड़ी पारी इस विकेटकीपर बल्लेबाज को दोबारा लय में ला सकती है। उनका मानना है कि टी20 क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए निरंतरता…

दिल्ली हाफ मैराथन में चार्ल्स मताता का कोर्स रिकॉर्ड, वुडिनेश अलेमु ने भी जीता खिताब

दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में केन्या के चार्ल्स मताता ने पुरुषों की एलीट दौड़ में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाकर खिताब अपने नाम किया, जबकि इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु महिलाओं की एलीट दौड़ में विजेता बनीं। भारतीय धावकों में शैलेश…