प्रज्ञानानंदा ने गंवाया सुनहरा मौका, करुआना के खिलाफ ड्रॉ से करना पड़ा संतोष
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने ग्रैंड चेस टूर के फाइनल की दूसरी बाजी में अमेरिका के फाबियानो करुआना के साथ ड्रॉ खेलकर स्कोर बराबर करने का सुनहरा मौका गंवा दिया। शीर्ष वरीय करुआना के खिलाफ लगभग पूरी बाजी में…

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने ग्रैंड चेस टूर के फाइनल की दूसरी बाजी में अमेरिका के फाबियानो करुआना के साथ ड्रॉ खेलकर स्कोर बराबर करने का सुनहरा मौका गंवा दिया। शीर्ष वरीय करुआना के खिलाफ लगभग पूरी बाजी में दबदबा बनाने के बाद प्रज्ञानानंदा अंतिम चरण में अपनी बढ़त गंवा बैठे और उन्हें ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। वह पहली बाजी में टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार माने जा रहे करुआना से हार गए थे।
अब प्रज्ञानानंदा 3-9 से पीछे हैं अभी उनके लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ है। वह इसके बाद होने वाले रेपिड और ब्लिट्ज मुकाबलों में वापसी कर सकते हैं। तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में अमेरिका के वेस्ली सो और जर्मनी के विन्सेंट कीमर ने ड्रॉ खेला। दोनों के छह-छह अंक हैं।
तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को शीर्ष दो खिलाड़ियों के साथ अगले साल के ग्रैंड चेस टूर में सीधे प्रवेश मिलेगा। इटैलियन ओपनिंग से शुरुआत करने के बाद प्रज्ञानानंदा ने लगभग पूरी बाजी शानदार ढंग से खेली लेकिन 55वीं चाल में वह चूक कर बैठे।

@GrandChessTour
प्रज्ञानानंदा के मौका गंवाने के बाद करुआना ने सटीक खेल दिखाते हुए बराबरी हासिल कर ली। दो क्लासिकल बाजियों के बाद अब चार-चार अंक की दो रेपिड बाजी होंगी। इसके बाद दो-दो अंक वाले चार ब्लिट्ज मुकाबले होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
