द इंडियन व्यू

प्रज्ञानानंदा-गुकेश के दम पर भारत की पुरुष टीम विजयी, महिला टीम को पोलैंड ने चौंकाया

भारतीय पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 46वें शतरंज ओलंपियाड के पांचवें दौर में नीदरलैंड को 3-1 से मात दी जबकि शीर्ष वरीय भारतीय महिला टीम को पोलैंड के हाथों अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। पुरुष वर्ग में…

Ragwendra P Singh
September 21, 2026
2 min read
प्रज्ञानानंदा-गुकेश के दम पर भारत की पुरुष टीम विजयी, महिला टीम को पोलैंड ने चौंकाया

भारतीय पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 46वें शतरंज ओलंपियाड के पांचवें दौर में नीदरलैंड को 3-1 से मात दी जबकि शीर्ष वरीय भारतीय महिला टीम को पोलैंड के हाथों अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। पुरुष वर्ग में शीर्ष बोर्ड पर आर. प्रज्ञानानंदा और चौथे बोर्ड पर विश्व विजेता डी. गुकेश ने जीत दर्ज कर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

प्रज्ञानानंदा ने शुरुआती तीन बाजियां अपेक्षाकृत कम रैंकिंग वाले खिलाड़ियों के खिलाफ ड्रॉ खेली थीं, लेकिन अहम मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शानदार फॉर्म में चल रहे अनीश गिरी को शिकस्त दी। गुकेश ने एर्विन ला’आमी को हराकर पांच बाजियों में अपनी चौथी जीत दर्ज की। दूसरे बोर्ड पर अर्जुन एरिगैसी और जोरडेन वान फॉरेस्ट के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। तीसरे बोर्ड पर निहाल सरीन को लूक वान वेली के खिलाफ ज्यादा परेशानी नहीं हुई और उनकी बाजी भी ड्रॉ रही।

लगातार पांचवीं जीत के साथ भारतीय पुरुष टीम ने ओलंपियाड में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने की अपनी उम्मीदों को मजबूत बनाए रखा है। भारत ने पिछले सत्र 2024 में बुडापेस्ट में जीता था।

साभार : गूगल

शीर्ष वरीय भारतीय महिला टीम के लिए पांचवां दौर निराशाजनक रहा। दूसरे बोर्ड पर आर. वैशाली को एलेक्जांद्रा माल्त्सेव्स्काया के हाथों हार का सामना करना पड़ा जबकि बाकी तीन बाजियां ड्रॉ रहीं। इसके परिणामस्वरूप भारत को 1.5-2.5 से हार झेलनी पड़ी। विश्व के सबसे बड़े शतरंज आयोजन में अभी छह दौर बाकी हैं, ऐसे में भारतीय महिला टीम के सामने इस झटके से उबरकर वापसी करने की चुनौती होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।