द इंडियन व्यू

प्रज्ञानानंद का पलटवार, वान फॉरेस्ट को हराकर सिंकफील्ड कप में मारी छलांग

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने सिंकफील्ड कप 2026 में बेहतरीन वापसी करते हुए चौथे दौर में नीदरलैंड्स के ग्रैंडमास्टर जोरडेन वान फॉरेस्ट को हराया। यह टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंद की दूसरी जीत है और इसके साथ वह 2.5…

Ragwendra P Singh
August 14, 2026
1 min read
प्रज्ञानानंद का पलटवार, वान फॉरेस्ट को हराकर सिंकफील्ड कप में मारी छलांग

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने सिंकफील्ड कप 2026 में बेहतरीन वापसी करते हुए चौथे दौर में नीदरलैंड्स के ग्रैंडमास्टर जोरडेन वान फॉरेस्ट को हराया। यह टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंद की दूसरी जीत है और इसके साथ वह 2.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

सफेद मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञानानंद के सामने वान फॉरेस्ट ने सिसिलियन डिफेंस का सहारा लिया। भारतीय ग्रैंडमास्टर ने चौथी चाल में ही अपनी वजीर को सक्रिय कर दिया, जबकि वान फॉरेस्ट ने किंग साइड कैसलिंग की। मुकाबले की 14वीं चाल में वान फॉरेस्ट ने अपने वजीर के बदले हाथी और ऊंट हासिल किया।

हालांकि, प्रज्ञानानंद ने अपनी चालों की गति और दबाव बनाए रखते हुए डच खिलाड़ी को लगातार मुश्किल में रखा। दोनों के बीच मुकाबला लंबा खिंचा और 71वीं चाल तक चला। वान फॉरेस्ट ने हाथी के सहारे प्रज्ञानानंद के प्यादे और वजीर के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की कोशिश की, लेकिन भारतीय ग्रैंडमास्टर के लगातार दबाव के आगे उन्हें आखिरकार हार माननी पड़ी।

Photos: Lennart Ootes

चार दौर के बाद अमेरिका के ग्रैंडमास्टर वेस्ली सो तीन अंकों के साथ एकमात्र शीर्ष स्थान पर हैं। अब पांचवें दौर में प्रज्ञानानंद का सामना वेस्ली सो से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।