द इंडियन व्यू

पैरोल पर बाहर आए ताहिर हुसैन ने कहा, मुस्तफाबाद की जनता खुद चुनाव जिताने का काम करेगी

नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी एवं मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम प्रत्याशी ताहिर हुसैन को पैरोल मिल गई है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिना केजरीवाल ब्रांड और मोदी ब्रांड के…

Ragwendra P Singh
January 29, 2025
2 min read
पैरोल पर बाहर आए ताहिर हुसैन ने कहा, मुस्तफाबाद की जनता खुद चुनाव जिताने का काम करेगी

नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी एवं मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम प्रत्याशी ताहिर हुसैन को पैरोल मिल गई है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिना केजरीवाल ब्रांड और मोदी ब्रांड के मुस्तफाबाद की जनता ताहिर हुसैन को जिताने का काम कर रही है।

मुस्तफाबाद विधानसभा के प्रत्याशी ताहिर हुसैन ने कहा, पांच साल बाद जेल से बाहर आने का मौका मिला है। इस कारण मैं बहुत खुश हूं। जब जेल से बाहर निकल रहा था तो मुझे बहुत घबराहट और परेशानी हो रही थी। लेकिन अब इसलिए खुश हूं कि इतनी बड़ी तादाद में लोग मुझे मिलने के लिए आए हैं। इससे यह बात साफ होती है कि मुस्तफाबाद का रहने वाला व्यक्ति पहली बार विधायक बनने जा रहा है। जनता पर भरोसा है कि वो हमारे आंसू और परेशानियों को देख रहे हैं। यह पहला मौका है कि जब जनता बिना केजरीवाल और बिना मोदी ब्रांड के खुद चुनाव लड़ रही है और ताहिर हुसैन को जिताने का काम कर रही है।

बता दें कि ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद विधानसभा से एआईएमआईएम ने उम्मीदवार बनाया है। ताहिर हुसैन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जमानत की याचिका लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने ताहिर को कस्टडी पैरोल देते हुए कहा कि उसे कस्टडी पैरोल का खर्च उठाना होगा। ताहिर के साथ दिल्ली पुलिस के जवान होंगे, जिसका खर्चा भी उठाना होगा।

कस्टडी पैरोल के अनुसार वह हर रोज 12 घंटे चुनावी सभा कर सकेगा। कोर्ट ने कस्टडी पैरोल देते हुए कुछ चीजों पर प्रतिबंध भी लगाया है। जैसे कि वह अपने चुनावी कार्यालय में जा सकते हैं। मतदाताओं से मिल सकते हैं लेकिन, करावल नगर में अपने मूल स्थान पर नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा, वह अपने खिलाफ मामलों के बारे में किसी से कुछ भी नहीं कह सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…