पैरा एथलीट्स से मिलती है प्रेरणा, वर्ल्ड चैंपियनशिप का हर एक गेम रोमांचक होगा : कंगना रनौत
नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होगा। यह चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। बॉलीवुड एक्टर और सांसद कंगना रनौत का मानना है कि इन पैरा एथलीट्स के…

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होगा। यह चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। बॉलीवुड एक्टर और सांसद कंगना रनौत का मानना है कि इन पैरा एथलीट्स के मुकाबले देखना बेहद रोमांचक होगा। इन खिलाड़ियों से हमें प्रेरणा मिलती है।
कंगना रनौत बुधवार को दिल्ली के द ललित होटल में टीम इंडिया की जर्सी के लॉन्च पर पहुंची थीं। कंगना इस वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
कंगना रनौत ने पत्रकारों से कहा, यह हमारे देश के लिए गर्व का मौका है। भारत वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। हमारा देश विश्व गुरु के रूप में उभरकर सामने आया है। संसद में खेल से जुड़ा विधेयक भी पारित हुआ है। यह नए भारत की तस्वीर है, जिसमें कोई भी भारतीय पीछे नहीं छूटेगा।
उन्होंने कहा, सभी की जिंदगी में संघर्ष होते हैं। हर कोई, कुछ हासिल करने के लिए संघर्ष करता है। हमारे पैरा एथलीट्स की जिंदगी संघर्ष से ही शुरू होती है। छोटे-छोटे काम करने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन जब वह इस मुकाम पर पहुंचकर देश के लिए मेडल जीतते हैं, तो उनसे हमें प्रेरणा मिलती है। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हर एक गेम देखना रोमांचक होगा। यह मेडल जीतने, या न जीतने से बेहद आगे है।
हिमाचल प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। कंगना रनौत ने बताया कि हिमाचल में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने गृह मंत्री से इसे लेकर बात की, जिसके बाद रिलीफ फंड भेजा गया है।
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1,000 से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा लेने जा रहे हैं। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का यह 12वां संस्करण भारत में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा पैरा गेम्स आयोजन होगा।
इस चैंपियनशिप में 186 पदक स्पर्धाएं होंगी, जिसमें 101 पदक पुरुष वर्ग, जबकि 84 पदक महिला वर्ग में मिलेंगे। एक पदक मिश्रित वर्ग में होगा। इस बार, कोबे में आयोजित चैंपियनशिप के पिछले संस्करण से 15 पदक अधिक हैं।
एशिया चार बार वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी कर चुका है। इससे पहले कतर में दोहा 2015, संयुक्त अरब अमीरात में दुबई 2019 और जापान में कोबे 2024 का आयोजन हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
