द इंडियन व्यू

पैट कमिंस और ट्रेविस हेड की वापसी से हैदराबाद को मिलेगी राहत, अन्य विदेशी खिलाड़ी दुविधा में

बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल 2025 के शेष मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया। भारत- पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण नौ मई को आईपीएल के जारी सीजन को स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले लीग में कुल 57 मैच हो चुके थे। लीग में…

Ragwendra P Singh
May 13, 2025
2 min read
पैट कमिंस और ट्रेविस हेड की वापसी से हैदराबाद को मिलेगी राहत, अन्य विदेशी खिलाड़ी दुविधा में

बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल 2025 के शेष मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया। भारत- पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण नौ मई को आईपीएल के जारी सीजन को स्थगित कर दिया गया था। इससे पहले लीग में कुल 57 मैच हो चुके थे। लीग में 17 मैच बचे हैं, जोकि तीन जून तक समाप्त होंगे।

साभार : गूगल

17 मई से आईपीएल का जारी सीजन फिर से शुरू होगा और फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। लीग स्थगित होने के बाद विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए हैं, लेकिन अब उनकी वापसी को लेकर फ्रेंचाइजी टेंशन में हैं क्योंकि ज्यादातर खिलाड़ी इंटरनेशनल कैलेंडर को देखते हुए आईपीएल के संशोधित कार्यक्रम के कारण दुविधा में फंस गए हैं।

हालांकि हैदराबाद के पैट कमिंस और ट्रेविस हेड उन खिलाड़ियों में से हैं, जोकि दोबारा टीम में शामिल होने के इच्छुक हैं। एक क्रिकेट साइट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस और ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने के लिए तैयार हैं। मंगलवार को कमिंस और हेड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह मिली है, जोकि 11 जून को शुरू होगी।

इन खिलाड़ियों की वापसी पर संशय था क्योंकि हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस और ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को भारत वापस आने के बारे में इंफार्म कर दिया है। कमिंस के मैनेजर नील मैक्सवेल ने पुष्टि की है कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान भारत लौटने की सोच रहे हैं।

अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि हेनरिक क्लासेन, ईशान मलिंगा, कामिंडू मेंडिस और वियान मुल्डर सहित विदेशी खिलाड़ी हैदराबाद में शामिल होंगे या नहीं। मुल्डर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि वह आईपीएल में लौटने के खिलाड़ियों के ‘व्यक्तिगत फैसले’ का सम्मान करेगा हालांकि आईपीएल की बहाली की तारीखें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारियों से टकरा रही है। इससे आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेटरों के सामने दुविधा पैदा हो गई है क्योंकि 11 जून से दोनों टीमों के बीच लॉडर्स पर डब्ल्यूटीसी फाइनल होना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।