द इंडियन व्यू

पेनल्टी शूटआउट में क्रिस्टल पैलेस को हराकर आर्सेनल लीग कप सेमीफाइनल में

आर्सेनल ने मंगलवार को खेले गए एक रोमांचक मैच में क्रिस्टल पैलेस को पेनल्टी शूटआउट में 8-7 से मात देकर इंग्लिश लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना चेल्सी से होगा। केपा अरिजाबलागा ने…

Ragwendra P Singh
December 24, 2025
1 min read
पेनल्टी शूटआउट में क्रिस्टल पैलेस को हराकर आर्सेनल लीग कप सेमीफाइनल में

आर्सेनल ने मंगलवार को खेले गए एक रोमांचक मैच में क्रिस्टल पैलेस को पेनल्टी शूटआउट में 8-7 से मात देकर इंग्लिश लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना चेल्सी से होगा।

केपा अरिजाबलागा ने एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में मैक्सेंस लैक्रोइक्स की पेनल्टी किक को रोककर आर्सेनल की शूटआउट में जीत पक्की की। निर्धारित समय तक यह मैच 1-1 से बराबरी पर था।

लैक्रोइक्स ने 80वें मिनट में आत्मघाती गोल किया जिससे आर्सेनल ने बढ़त हासिल की। मार्क गुएही ने स्टॉपेज टाइम में पैलेस के लिए बराबरी का गोल दागा। दूसरे सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी का मुकाबला मौजूदा चैंपियन न्यूकैसल से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।