द इंडियन व्यू

पेगुला की ज़बरदस्त वापसी, वुहान ओपन के क्वार्टर फाइनल में

जेसिका पेगुला ने यहां तीसरे सेट में शुरुआती सर्विस ब्रेक से उबरते हुए एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा को 7-5 3-6 6-3 से मात देकर वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पिछले सप्ताह चाइना ओपन सेमीफाइनल में…

Ragwendra P Singh
October 9, 2025
1 min read
पेगुला की ज़बरदस्त वापसी, वुहान ओपन के क्वार्टर फाइनल में

जेसिका पेगुला ने यहां तीसरे सेट में शुरुआती सर्विस ब्रेक से उबरते हुए एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा को 7-5 3-6 6-3 से मात देकर वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पिछले सप्ताह चाइना ओपन सेमीफाइनल में हारने वाली पेगुला ने निर्णायक सेट में स्कोर 2-2 से बराबर किया और अंतिम पांच में से चार गेम जीतकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

साभार : गूगल

अमेरिकी ओपन विजेता और यहां तीन बार खिताब जीतने वाली एरिना सबालेंका गुरुवार को मुख्य कोर्ट पर ल्यूडमिला सैमसोनोवा का सामना करेगी। विश्व में 16वें नंबर की सैमसोनोवा ने पिछले मैच में सोफिया केनिन को हराया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन

आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।