'पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानता हूं मैं', उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने वहां उपस्थित जनसभा को संबोधित भी किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि,…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने वहां उपस्थित जनसभा को संबोधित भी किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, "कुछ दिन पहले ही मैं यहां प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन का हिस्सा बना था. अब आज यहां उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव में आपके बीच आया हूं."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मुझे बताया गया कि ये ओडिशा में अब तक की सबसे बड़ी बिजनेस समिट है. पहले के मुकाबले पांच-छह गुना ज्यादा इन्वेस्टर्स इसमें शामिल हो रहे हैं.
'पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन'
पीएम मोदी ने कहा कि, "मैं पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानता हूं और ओडिशा की इसमें एक बड़ी भूमिका है, इतिहास साक्षी है कि जब ग्लोबल ग्रोथ में भारत की एक बड़ी हिस्सेदारी थी तब पूर्वी भारत का अहम योगदान था. पूर्वी भारत में देश के बड़े इंडस्ट्रियल हब थे, पोर्ट्स थे, ट्रेड हब थे, ओडिशा की इसमें बड़ी हिस्सेदारी भी थी. ओडिशा साउथ-ईस्ट एशिया में होने वाले ट्रेड का प्रमुख सेंटर हुआ करता था. यहां के प्राचीन पोर्ट्स एक प्रकार से भारत के गेटवे हुआ करते थे, आज भी ओडिशा में हर वर्ष बाली जात्रा मनाई जाती है."
अपनी गौरवशाली विरासत को रिवाइव कर रहा ओडिशा- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि अभी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जी आए थे वो यहां तक बोल गए कि मेरे डीएनए में शायद ओडिशा है. ये ओडिशा उस लेगेसी को सेलिब्रेट करती है जो ओडिशा को साउथ ईस्ट एशिया से जोड़ती है. अब 21वीं सदी में ओडिशा अपनी उस गौरवशाली विरासत को फिर से रिवाइव करने में जुट गया है. हाल में ही सिंगापुर के राष्ट्रपति ओडिशा होकर गए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
