आकर्ष श्रीवास्तव की गेंदबाजी, पूर्वांचल वॉरियर्स सेमीफाइनल में
लखनऊ। पूर्वांचल वॉरियर्स ने लेट श्री अनमोल प्रभा प्राइज मनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनस्टॉपेबल एकादश को 100 रन के भारी अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।…

लखनऊ। पूर्वांचल वॉरियर्स ने लेट श्री अनमोल प्रभा प्राइज मनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनस्टॉपेबल एकादश को 100 रन के भारी अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

जीसीआरजी क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में पूर्वांचल वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुभ सिंह ने 31 गेंदों पर 51 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं स्पर्श त्यागी ने महज 15 गेंदों में 45 रन ठोंक दिए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
इसके अलावा शाश्वत पांडे ने 38, अल्ताफ ने 36 और हिमांशु सिंह ने 28 रन का अहम योगदान दिया। अनस्टॉपेबल एकादश की ओर से उज्जवल कुमार पांडे को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनस्टॉपेबल एकादश की टीम 17.5 ओवर में महज़ 115 रन पर ढेर हो गई।
टीम की ओर से सुहेल अख्तर (37) और सूरज कुमार (28) ही कुछ संघर्ष कर सके। बाकी बल्लेबाज़ बुरी तरह फ्लॉप रहे। पूर्वांचल वॉरियर्स की ओर से आकर्ष श्रीवास्तव ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके और ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार हासिल किया। प्रिंस मौर्य ने भी 3 विकेट चटकाए, जबकि कुमार यशवीर ने 2 और आतिफ खान व आयुष ने 1-1 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
