द इंडियन व्यू

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने बिग बैश लीग के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीज़न के लिए पंजीकृत कराया है। बिग बैश लीग का ड्राफ्ट इस गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को पुष्टि…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
2 min read
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने बिग बैश लीग के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीज़न के लिए पंजीकृत कराया है।

बिग बैश लीग का ड्राफ्ट इस गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को पुष्टि की है कि कौल पुरुष वर्ग में रजिस्ट्रेशन कराने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भारत के लिए उन्होंने तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी पुरुष बीबीएल ड्राफ्ट में शामिल हुए हैं। यदि उन्हें चुना जाता है तो वह लीग के इतिहास में 43 साल की उम्र में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। एंडरसन के साथ दुनिया भर से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भी अपना नाम दर्ज कराया है।

इस बीच, महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के लिए भारत की 15 महिला खिलाड़ियों ने भी ड्राफ्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। इनमें कनिका आहूजा (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, डब्ल्यूपीएल) शामिल हैं, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था। ड्राफ्ट में जिन प्रमुख भारतीय महिला खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उनमें जेमिमा रोड्रिग्स, शिखा पांडे, राधा यादव और यास्तिका भाटिया शामिल हैं। इन सभी ने पहले भी डब्ल्यूबीबीएल में हिस्सा लिया है।

इसके अलावा सूची में एस. मेघना, अरुंधति रेड्डी, प्रतीका रावल, अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान नीकि प्रसाद, उमा छेत्री, कश्वी गौतम, प्रिया मिश्रा और कुछ अन्य युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…